लखीमपुर खीरी

दो साल के मासूम बच्चे को फांसी लगाकर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई माँ

Shiv Kumar Mishra
25 Dec 2020 10:16 AM GMT
दो साल के मासूम बच्चे को फांसी लगाकर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई माँ
x

लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को फांसी लगाकर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। महिला का पति तीन दिन पहले ही मजदूरी करने देहरादून गया था। महिला ने यह कदम क्यो उठाया इसका स्पष्ट रूप से अभी पता नही चल पाया है। हालांकि मामले को गृहकलेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुरखीरी जिले के कोतवाली तिकोनिया की पुलिस चौकी बेलरायां क्षेत्र के भेड़ोरी गांव निवासी महेश की शादी निघासन थानां क्षेत्र के रकेहटी गांव की प्रतिमा के साथ हुई थी। महेश के दो बेटे बड़ा बेटा धर्मेंद्र चार साल का है। पत्नी प्रतिमा (25) अपने दो साल के बेटे के साथ घर पर थी। उसका पति महेश तीन दिन पहले मजदूरी करने देहरादून गया हुआ था।उसके सास ससुर, ननद, देवर व 4 साल का बड़ा बेटा धर्मेंद्र घर पर नहीं थे। रात को जब ये लोग लौटकर आए तो प्रतिमा और दुधमुंहे जितेंद्र को फंदे पर लटकता देख कोहराम मच गया।

माँ-बेटे की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। प्रतिमा के घर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हर कोई यह जाने को उत्सुक था कि एक माँ के सामने ऐसी क्या मजबूरी आ गयी कि उसने अपने दुधमुहे बच्चे की हत्या कर खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि प्राथमिक दृष्टकोण में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Next Story