ललितपुर

महीने भर से बंद है बाजार का हैंडपंप, मोहल्लावासियों को पानी के लिए तय करना पड़ता है लम्बा सफर

Shiv Kumar Mishra
27 July 2020 12:54 PM GMT
महीने भर से बंद है बाजार का हैंडपंप, मोहल्लावासियों को पानी के लिए तय करना पड़ता है लम्बा सफर
x

इन्द्रपाल सिंह

ललितपुर:जनपद के महरौनी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सैदपुर में एक महिने से हैंडपंप बिगड़ा है। कई बार ग्राम प्रधान एवं मिस्त्री से शिकायत करने के बाद भी सुधार कार्य नही किया गया है, जिसके चलते मोहल्लावासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। जिससे कारण ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लम्बी दूरी से ग्रामीणों को पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बाजार में तालाब के पास करीब 30-35 परिवार में निवास करते है।

यहां हैंडपंप पिछले एक माह से बिगडा हुआ है। जिसके कारण इन परिवारों को एक लंबी दूरी से हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। यहां हेण्डपम्प पर पानी के लिए लंबी लाईन लग रही है। जिससे मोहल्लावासियों को पेयजय के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पेयजल के इंतजाम में दिनभर निकल रहा है। पेयजल के लिए भटक रहे है लेकिन कोई समस्या सुनने वाला नही है। लोगो ने बताया है कि पानी लाने के लिए जाने वाले महिलाएं मजूदरी और अन्य कार्य नही कर पा रही है। पानी के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं लोगो ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौरभ सिंह एवं हैंडपंप मिस्त्री को हैंडपंप खराब होने की शिकायत की है लेकिन सुधार कार्य नही कराया जा रहा है। एक महिने बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार से मिलीभगत होने के कारण सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। समस्या का निराकरण नही होने के कारण मोहल्लावासियों में रोष देखा जा रहा है। लेकिन कोई सुनने वाला नही है।

इनका कहना है

हैंडपंप खराब होने के कारण पानी की समस्या है, पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है, लम्बी दूरी तय कर पानी ला रहे है, काफी परेशानी हो रही है।

श्रीमति पुष्पा अहिरवार

एक माह से परेशान है, लेकिन कोई सुधार करने नही आ रहा है, पानी की समस्या दूर नही की जा रही है। शिकायत के बाद भी कोई नही सुनता है, ग्राम पंचायत एवं ठेकेदार लापरवाह है।

राधा कुशवाहा(ग्राम पंचायत सदस्य)

हैंडपंप खराब होने के कारण पेयजल की समस्या बनी हुई है। एक माह से जलसंकट है। इसकी शिकायत दी है। लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है। जिससे परेशानी बनी हुई है।

पार्वती अहिरवार

पेयजल की गंभीर समस्या है, लेकिन कोई सुनने वाला नही है, शिकायत का भी कोई फायदा नही दिख रहा है। समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान एवं ठेकेदार जल्द से जल्द हैंडपंप को सुधरवाये ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके।

सुधार कार्य किया जाए।

पिंकी पाल

Next Story