उत्तर प्रदेश

मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है : PM मोदी

Special Coverage News
4 May 2019 8:19 AM GMT
मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है : PM मोदी
x
उत्तर प्रदेश के लोगों को मजबूत भारत के लिए, मजबूत सरकार के अपने संकल्प पर अडिग रहना है।

उत्तर प्रदेश : 17वीं लोकसभा चुनाव में विजय संकल्प रैली करने जब पीएम नरेन्द्र मोदी आज यूपी के प्रतापगढ़ में जनता को संबोधित कर रहे थे तो मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब क्या किया जाय तो बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए अलग अलग खेल खेल रही। 4 चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे।

कांग्रेस पर बोलते हुए कहते है कि नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है। ये मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या करेगा।

उत्तर प्रदेश के लोगों को मजबूत भारत के लिए, मजबूत सरकार के अपने संकल्प पर अडिग रहना है। मजबूर और अवसरवाद की इस महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है।महामिलावट के इस पंजे के 5 भयानक खतरे हैं। पहला खतरा- भ्रष्टाचार,दूसरा खतरा – अस्थिरता,तीसरा खतरा – जातिवाद,चौथा खतरा – वंशवाद,पांचवा खतरा- कुशासन।

कांग्रेस के नामदार किसानों की ज़मीन पर ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करते हैं। और फिर उसको हड़प लेते हैं। किसानों से जमीन लेते हैं फैक्ट्री के नाम पर और उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं। यहां अमेठी में तो यही हुआ था। आज सुबह ही में पढ़ रहा था कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब नामदार के एक बिजनेस पार्टनर को कैसे रक्षा सौदों में शामिल किया गया था। सरकार भी अपनी, दोस्त भी अपना और रक्षा सौदा भी बड़ा यानी नामदार के लिए मलाई का पूरा इंतजाम था।

यूपी में सपा और बसपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया लेकिन अब बहन जी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती है। कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए।

मोदी नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है। ये मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है। न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिए पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।

आखिरी संबोधन में कहा कि पहले चुनाव में जातिय समीकरण देखा जाता था कि लेकिन अब ऐसा नही रह गया और इसी का परिणाम रहा है उत्तर प्रदेश के हर मतदाता और हर तबके के लोग इसको खत्म करने मे लगा। 21वें सदी में देश जिस पड़ाव पर है, दुनिया में जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उसमें भारत का मजबूत होना जरूरी है। वरना महामिलावट वालों का इतिहास जिस तरह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है, ये लोग देश के भविष्य को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इसीलिए इस सब को दुर करने के लिए मैं आप के बीच ये आग्रह करने आया हूं की भाजपा को वोट दे ये वोट सब मोदी को जायेगा।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story