
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- बीजेपी ने बदले यूपी...

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में छह जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए। यह जानकारी बीजेपी के प्रवक्ता ने दी। बीजेपी ने फर्रुखाबाद , हरदोई , जालौन , कन्नौज , मथुरा , गंगापार के जिलाध्यक्ष बदल दिए। बीजेपी ने कानपूर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बदल दिए।
विगत कई दिनों से भाजपा जिलाध्यक्ष के बदलाव की लेकर चल रही खबरों पर आखिरकार गुरुवार को लगाम लग गई और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नए नाम का ऐलान कर दिया। शाहाबाद विधानसभा के निवासी सौरभ कुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी हरदोई का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है जो निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री की जगह लेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में शुमार किए जाते हैं और वह तेजतर्रार वक्ता भी हैं।
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र अब तक भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे सभी जिला अध्यक्षों में सबसे युवा हैं और बड़ी संख्या में युवाओं की वह पहली पसंद है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सौरभ मिश्रा को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन की कमान दे कर एक बड़ा दांव खेला गया है। अब आगे देखना होगा कि भाजपा का यह दांव कितना सटीक बैठता है और सौरभ कैसे लोकसभा चुनावों में भाजपा की नैया को पार लगाने का काम कर पाते हैं