लखनऊ

बहुजन विजय पार्टी तिरंगे के अपमान पर अमित शाह को कोर्ट में घसीटेगी

Special Coverage News
16 Aug 2018 1:16 PM GMT
बहुजन विजय पार्टी तिरंगे के अपमान पर अमित शाह को कोर्ट में घसीटेगी
x
Amit Shah (File Photo)

लखनऊ। बहुजन विजय पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गत 15 अगस्त को किये गये तिरंगे के अपमान को बेहद दुखद, राष्ट्रीय भावना के विरूद्ध व तिरंगे के अपमान की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि वह इस प्रकरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विरूद्ध न्यायालय जायेगी।

बहुजन विजय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केषव चन्द्र ने आज लखनऊ में कहा कि यह आश्चर्य का विषय है कि आजादी के 72वें वर्ष में सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को झंडा फहराना नहीं आता। उन्होंने कहा कि बेहद शर्मनाक यह प्रकरण पूरी दुनिया ने देखा जिससे देशवासियों की भावनायें आहत हुईं। उन्होने कहा कि झंडारोहण के दौरान अमित शाह झंडे को खींचकर जमीन पर ले आते हैं जो छंजपवदंस थ्संह ब्वकमए 2002 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए और जमीन से उसका स्पर्श नहीं होना चाहिए। जमीन से तिरंगे के स्पर्श होने पर 3 साल की कैद या जुर्माना या दोनो हो सकता है। बीवीपी अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि भाजपा के कार्यक्रमों में राष्ट्रगान गाते समय बीजेपी का झंडा फहराया जाता है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष होने के नाते अमित शाह ने कभी कोई कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी कभी इस बात का संज्ञान नहीं लिया है तथा सच्चाई यह है कि भाजपा का प्रखर राष्ट्रवाद राष्ट्रीय ध्वज पर हावी होता जा रहा है।

बीवीपी अध्यक्ष ने कहा कि समय-समय पर मोदी जी भी देश छोड़िये, विदेशों में भी राष्ट्रगान का अपमान करने से भी नहीं चूके हैं। राष्ट्रगान के समय मोदी जी चलने लगते हैं। जो पहले भी पूरी दुनिया देख चुकी है।

Next Story