लखनऊ

यूपी के कांग्रेस अजय कुमार लल्लू क्या गिरफ्तार होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बने!

Shiv Kumar Mishra
15 Sep 2020 12:21 PM GMT
यूपी के कांग्रेस अजय कुमार लल्लू क्या गिरफ्तार होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बने!
x

मनीष कुमार सिंह

अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष है। काफी व्यस्त आदमी हैं। इनका मूल काम गिरफ्तार होना है। काम के लिए इतने समर्पित, की सन्डे को भी गिरफ्तार होते हैं। जब गिरफ्तार न हों, तो अगली गिरफ्तारी की योजना बना रहे होते हैं। यूपी के कोने कोने में जाकर गिरफ्तार होते हैं। शायद ही यूपी में कोई पुलिसवाला बचा हो, जो इन्हें उठाकर डग्गे में न डाला हो।

महाशय कम ही तस्वीरों में सीधे खड़े दिखते हैं। ज्यादातर पुलिस वालों के कंधों पर लटके, डग्गा के गेट पर झूलते या चार पुलिसियों के हाथों में एक एक लिंब पकड़ाए झूला झूलते नजर आते हैं। छात्र नेता, से दिहाड़ी मजदूर, से विधायक से पीसीसी प्रेजिडेंट तक- की इस यात्रा में गिरफ्तारियों की कुल संख्या शायद वे खुद भूल चुके होंगे। रिकार्ड रखते तो गिनीज बुक वगेरह में मोस्ट अरेस्टेड मैंन का खिताब का दावा ठोक सकते थे। सबसे खास बात की सदन में रोते हुए अद्यक्स महोदय से सनरक्स्छन की मांग करते भी नही दिखे।

गिरफ्तारी से फुदक कर भागने वाले चिदम्बरम की पार्टी में, जहां नफासत से भरे,खाये-पिये -अघाये, उबाऊ एलीट और डायनेस्टो की भरमार है, अजय कुमार लल्लू की ऐसी तस्वीरें ताजा हवा का झोंका सी प्रतीत होती है। मौजूदा सुसंगठित, सत्तासीन, चतुर और कुटिल फासिज्म के सामने पप्पू और लल्लू ही मिलकर कुछ कर जाएं, अब इसी उम्मीद पर दुनिया कायम है।

बाकी जो है..सो हइये है।

Next Story