
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- यूपी विधानसभा अध्यक्ष...
यूपी विधानसभा अध्यक्ष के लिए BJP विधायक सतीश महाना ने किया नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

लखनऊ : यूपी में आदित्यनाथ योगी एक बार दोबारा से राज्य के सीएम बन चुके हैं। उनके अलावा तमाम विधायक मंत्री भी बने। अब बात विधानसभा अध्यक्ष पद की थी, जिसपर भारतीय जनता पार्टी विधायक सतीश महाना का नाम सुनने में आ रहा है। अब जहां महाना ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन कर दिया है। वहीं, उनका पद के लिए चुना जाना भी काफी हद तक तय है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पद के लिए कोई उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने 8वीं बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। सतीश महाना प्रदेश में तीसरे ऐसे विधायक है, जिन्होंने लगातार 8वीं बार जीत हासिल की है। महाना अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता हैं।
सतीश महाना का जन्म 14 अक्टूबर 1960 को कानपुर में हुआ था। वे छोटे होते से ही बजरंग दल यूथ व विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे।