
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- प्रियंका गांधी के मौन...
प्रियंका गांधी के मौन धरने को पर प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर हजरतगंज पुलिस ने दर्ज किया FIR

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन होकर धरना दिया। प्रियंका यहां करीब दो घंटे तक धरने पर बैठी थीं. पुलिस के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट के कार्यक्रम की इजाज़त ली गई थी. गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण की इजाज़त ली गई थी. यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के मौन धरने पर FIR दर्ज हो गई है.
हजरतगंज पुलिस ने ये एफआईआर बगैर सूचना और इजाज़त के धरना देने पर दर्ज की है. वैसे मुकदमे में प्रियंका गांधी को आरोपी नहीं बनाया गया है धरने के दौरान गांधी प्रतिमा के परिसर का एक पिलर टूट गया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेदप्रकाश त्रिपाठी, दिलप्रीत सिंह समेत 500 लोगों पर ये एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें धारा-144 के उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, महामारी एक्ट में एफआईआर लिखवाई गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ प्रियंका ने मौन धारण कर धरना शुरू किया है। राज्य में जिस तरह का जंगलराज कायम है उससे लगता है कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है।
बतादें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया। भीषण उमस और गर्मी के बीच प्रियंका गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठी रहीं। इस बीच पुलिस ने उनको कोविड दिशा निर्देशों का हवाला देकर उठाने की कोशिश की। प्रियंका ने एक पर्ची लिखकर पुलिस को पकड़ा दी। इसमें लिखा था, कोविड तो पंचायत चुनाव के समय भी था। इसके बाद पुलिस उनके पास नहीं आई।
