लखनऊ

लखनऊ में एक परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया

Shiv Kumar Mishra
18 Jan 2020 7:50 AM GMT
लखनऊ में एक परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया
x
दो बच्‍चोंं और पत्‍नी को जहर देकर पत‍ि ने लगाई फांसी, चार की मौत से मचा कोहराम

लखनऊ। शहर के गुड़ंबा थाना क्षेेेेत्र में शन‍िवार सुबह एक युवक ने दो बच्‍चों और पत्‍नी की हत्‍या के बाद आत्‍महत्‍या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राजधानी के थाना गुडंबा के शिवानी बिहार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना के कारणोंं का अभी पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है क‍ि प‍िन्‍टू कुमार अपनी पत्नी और दो बच्‍चों के साथ कल्याणपुर के शिवानी विहार में रहता था। प‍िंंटू की मां ने बताया क‍ि शुक्रवार को वो शाम को ठंड लगने की बात कहते हुए पत्‍नी और बच्‍चों के साथ जल्‍दी घर चला गया था। सुबह पड़ोस‍ियों ने उन्‍हें घटना की जानकारी हुई। उन्‍होंने पत‍ि और पत्‍नी में क‍िसी भी तरह के व‍िवाद अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था क‍ि वह साथ में नहीं रहती थी। इसल‍िए उन्‍हें इसके बारेे में कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार देर रात कहासुनी के बाद पिंटू गुप्ता (32) ने पत्नी आरती (30) बेटी नेहा ( 6) और बेटा नैतिक (8) की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। उसने पत्‍नी और बच्‍चों को जहर देकर मारा। पिंटू रेलवे से रिटायर छोटेलाल के यहां ड्राइवर था और उन्हीं के दूसरे मकान में रहता था। छोटेलाल के यहां आरती खाना बनाती थी। प‍िंंटू ने लोन लेकर ई रिक्शा खरीदा था।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story