लखनऊ

लखनऊ में कन्हैया कुमार पर फेंकी गई स्याही, कांग्रेस मुख्यालय पर हंगामा

Sakshi
1 Feb 2022 7:00 PM IST
लखनऊ में कन्हैया कुमार पर फेंकी गई स्याही, कांग्रेस मुख्यालय पर हंगामा
x
घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि फेंकी गई स्याही नहीं बल्कि एक तरह की एसिड है, हालांकि कन्हैया कुमार पर स्याही नहीं पड़ी...

कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार पर आज मंगलवार 1 फरवरी को लखनऊ में कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी। यह घटना कांग्रेस मुख्यालय पर हुई है। बता दें कि कन्हैया कुमार पर उस वक्त स्याही फेंकी गई जब वह लखनऊ सेंट्रल सीट के कांग्रेस उम्मीदवार सदफ जफर के नॉमिनेशन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि स्याही फेंकने वाला कौन है और क्यों स्याही फेंकी गई है।

वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि फेंकी गई स्याही नहीं बल्कि एक तरह की एसिड है। हालांकि कन्हैया कुमार पर स्याही नहीं पड़ी। जिस वक्त स्याही फेंकी गई उस दौरान आस-पास खड़े 3-4 युवकों पर कुछ बूंदें पड़ी हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कन्हैया कुमार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। स्याही फेंकने वाले को कांग्रेसियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई भी की है। घटना के बाद काफी देर तक कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा होता रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्हैया कुमार जिस कांग्रेस प्रत्याशी सदफ जफर के प्रचार के लिए पहुंचे थे, वह एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं। लखनऊ सेंट्रल सीट से सदफ जफर चुनावी मैदान में हैं। वह सदफ जफर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। वह पेशे से टीचर और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। मौजूदा वक्त में वह एक सोशल एक्टिविस्ट की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस से जुड़ी रही हैं।

बताया गया कि सदफ जफर ने फिल्म निर्माता मीरा नायर की फिल्म 'ए सूटेबल बॉय' में अभिनेत्री का रोल निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। इस वक्त वह अपने दो बच्चों के साथ लखनऊ में रह रही हैं।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस ने उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार भी किया था। सदफ जफर फिलहाल दंगा फैलाने और हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Next Story