
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- अभी अभी यूपी में बिजली...
अभी अभी यूपी में बिजली विभाग की हड़ताल से मचा हाहाकार, गोरखपुर में एक दर्जन तो प्रयागराज जिले में 25 फीडर से सप्लाई बंद, देखिए सूची

उत्तर प्रदेश में बिजली संकट आ गया है और इसके बढ़ने की आशंका है। कई शहरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ कल रात से 72 घंटे की हड़ताल शुरू की है। वहीं गोरखपुर और प्रयागराज में कई विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके साथ ही बहुत सारे 11 kv के फीडर ब्रेकडाउन हैं। इसके खिलाफ उर्जा शर्मा एके शर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि जनता को ठेस पहुंचेगी और तोड़फोड़ की जाएगी तो एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने चेतावनी दी है कि वह हड़ताल करने वाले बिजली कर्मचारियों से सख्ती से निपटेगी और अगर कोई बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी करता पाया गया तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा, यहां तक कि राज्य में बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार रात से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है।
गोरखपुर में इन 33/11केवी केंद्रों पर बिजली बाधित
33kv मछली गांव
33kv कैंपियरगंज ग्रामीण
33kv सोनौरा
33kv पीपीगंज
33kv नेतवर
33kv सिंघोरवा
33kv जंगल कौड़िया
33kv सरहरी
33kv एफ,सी,आई, गोरखपुर
33 kv कैंपियरगंज तहसील
33 kv अमहिया
33 kv चौरीचौरा
33 kv मुंडेरा
33 kv खुटहन
33 kv सरदारनगर
33 kv जगदीशपुर
33 kv नैयापर
33 kv भटहट
33 kv बड़हलगंज
33 kv डेरवा
33 kv पादरी बाजार
33 kv घघसरा
33 kv पाली
33 kv खजनी
33 kv सहजनवां तहसील
33 kv सहजनवां ग्रामीण
33 kv अहिरौली
33 kv चैनपुर
33 kv कल्याणपुर मठिया
33 kv बांसगांव ग्रामीण
33 kv बांसगांव तहसील
33 kv बिधनापर
33 kv धुरियापार
33 kv रानीपुर
33 kv कौड़ीराम
33 kv हरपुर अनंतपुर
33 kv गोला बाजार
33 kv गोला तहसील
33 kv हरिहरपुर
33 kv नौसढ़
33 kv सेवई
33 kv खजनी तहसील
गोरखपुर के कई 11 kv के फीडर ब्रेकडाउन
प्रयागराज में संकट
1.विद्युत उपकेन्द्र गौरा पूर्ण रूप से बंद
2 विद्युत उपकेंद्र बारा पूर्ण रुप से बंद 3 विद्युत उपकेंद्र बारा तहसील पूर्ण रुप से बंद
4 विद्युत उपकेंद्र भीटा पूर्ण रुप से बंद
5 विद्युत उपकेंद्र लालापुर पूर्ण रुप से बंद
6 विद्युत उपकेंद्र गौहानिया पूर्ण रूप से बंद
7 विद्युत उपकेंद्र ओल्ड खुशारूबाग पूर्ण रुप से बंद
8 विद्युत उपकेंद्र इंदलपुर पूर्ण रूप से बंद
9 इलाहाबाद फीडर और छिबैया फीडर पूर्ण रुप से बंद
10. विद्युत उपकेंद्र लेडियारी पूर्ण रुप से बंद
11. विद्युत उपकेंद्र कल्याणी देवी का ककहरा घाट और अटाला फिटर बंद
12. विद्युत उपकेंद्र न्यूज़ हलवा का आइटीबीपी फीडर बंद
13. विद्युत उपकेंद्र लाल तारा पूर्ण रुप से बंद
14. विद्युत उप केंद्र तेलियरगंज का एक फीडर बंद
15 मोहम्मद अली पार्क की एक इनकमिंग बंद
16. विद्युत उपकेंद्र अल्लापुर बाघंबरी फीडर बंद
17. विद्युत उपकेंद्र बक्शी बांध का नाग वासुकी फीडर बंद
18. विद्युत उपकेंद्र जेल रोड का स्टोर फीडर बंद
19. विद्युत उपकेंद्र रामबाग के तीन फीडर बंद
20. विद्युत उपकेंद्र शांतिपुरम का एक फीडर बंद
21. विद्युत उपकेंद्र त्रिवेणीपुरम झूसी पूर्ण रुप से बंद
22. विद्युत उप केंद्र फतेहपुर कायस्थान पूर्ण रुप से बंद
23. हंडिया तहसील की सप्लाई बंद
24. विद्युत उपकेंद्र जारी पूर्ण रूप से बंद
25. विद्युत उप केंद्र चंपापुर पूर्ण रुप से बंद
सरकार के साथ 3 दिसंबर के समझौते को लागू करने की मांग कर रहे कर्मचारियों ने धमकी दी है कि अगर किसी भी हड़ताली को गिरफ्तार किया गया या परेशान किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, अधिकारियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति को पटरी पर रखने के लिए सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था में बाधा करने वाले किसी भी हड़ताली के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।