
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- GDP छोड़िये, DGP यूपी...
लखनऊ
GDP छोड़िये, DGP यूपी की उपलब्धि देखिये, मामला 71 करोड़ तक पहुँच गया है साहब
Shiv Kumar Mishra
1 Sept 2020 5:34 PM IST

x
जहां जीएसटी के द्वारा राज्यों को वापसी मिलने वाले धन को केंद्र सरकार ने रोक दिया हो तब ये वसूल किया गया धन एक बड़ी अहमियत रखता है.
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने कोरोना रोकथाम के दौरान किये गये वाहनों से वसूल किया गया समन शुल्क करोड़ों रूपये में पहुच गया है. जहाँ देश की जीडीपी गोते खा रही है तो वहीं यूपी पुलिस के मुखिया हितेश चन्द्र अवस्थी ने 71 करोड़ रूपये समन शुल्क के रूप में वसूल किया है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन और वीकली लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने नियम और कानून को तोड़ने वाले लोग और अनावश्यक घुमने वालों से चकिंग के दौरान शमन शुल्क के रूप में 71 करोड़ रूपये वसूल किये. इतनी बड़ी रकम कोरोना काल में सरकार के शुल्क के रूप में देकर पुलिस ने बड़ा समर्थन दिया है. जहां जीएसटी के द्वारा राज्यों को वापसी मिलने वाले धन को केंद्र सरकार ने रोक दिया हो तब ये वसूल किया गया धन एक बड़ी अहमियत रखता है.
सरकार द्वारा वसूल किये धन का विवरण
1 | चालान किये गये वाहनों की संख्या | 3656806 |
2 | सीज किये गये वाहनों की संख्या | 70304 |
3 | वसूल किये गये समन शुल्क की धनराशि | 717069959 |
4 | धारा १८८ भादवि के तहत पंजीकृत किये अभियोग | 21838 |
5 | ईसी एक्ट के तहत पंजीकृत किये गये अभियोग | 860 |
6 |
Next Story