लखनऊ

यूपी की सरज़मीं गूँज उठी चौकीदार चोर है के नारों से,कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश

Special Coverage News
11 Feb 2019 8:56 AM GMT
x

लखनऊ से तौसीफ़ क़ुरैशी

लखनऊ। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव के पहली बार लखनऊ आने पर कार्यकर्ताओ में जोश देखते ही बन रहा था पूरा यूपी चौकीदार चोर है के नारों से गूँज उठा है इस दौरान राहुल गांधी , प्रियंका गांधी , ज्योतिरादित्य सिंधिया ,प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर , जितिन प्रसाद ,पी एल पुनिया , कुँवर आरपीएन सिंह , प्रमोद तिवारी, आदि नेताओं के साथ एयरपोर्ट से राहुल प्रियंका का रोड शो शुरू। नेता बस की छत पर सवार ।स्वागत के लिये कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है।


सभी कार्यकर्ताओं भारी जोश है राफ़ेल का मुद्दा भी रोड शो में बनता दिखा क्योंकि कार्यकर्ताओं के द्वारा राफ़ेल के जहाज़ के फ़ोटो लिए हुए थे इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने राहुल को राफ़ेल के जहाज़ का फ़ोटो दिया जिसे राहुल ने हाथ में लेकर सबको दिखाने का काम किया राहुल यही नही रूके उन्होने प्रियंका को इसारा करते हुए कहा कि राफ़ेल के इस जहाज़ को हाथ में लेकर जनता को दिखाए इसके बाद दोनों ने राफ़ेल के जहाज़ के फ़ोटो को जनता को दिखाया उसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारों से गूँज उठा है


प्रियंका गांधी का सोमवार को लखनऊ में रोड शो, पार्टी कार्यकर्ताओं की तैयारी पूरी सफल होती दिखी ,जगह-जगह स्वागत की तैयारी थी कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को राजधानी आगमन की जबरदस्त तैयारियां रही है, प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज लखनऊ आ गए है।चारों तरफ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम है।


प्रियंका महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी आज लखनऊ में रोड शो कर रही है रोड शो के बाद वह भाई राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी. इस यात्रा को कांग्रेस के लोकसभा चुनाव की व्यापक तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है.कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 42 सीटों की प्रभारी प्रियंका राजधानी में 14 फरवरी तक अपने प्रवास के दौरान विधानसभा वार पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।


प्रियंका का प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं से मिलने का पूरा कार्यक्रम विस्तार से बना लिया गया है।इन तीनों नेताओं के आगमन पर कांग्रेस ने व्यापक स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयरियाँ की थी।हवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन तक के लगभग 10 किलोमीटर के रास्ते पर 37 स्थानों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इन नेताओं का स्वागत करेंगे. पूरे रास्ते को होर्डिंग बैनर और कटआउट से सजाया जा रहा है।

Next Story