लखनऊ

LIVE : लखनऊ में चुनावी रथ पर सवार राहुल-प्रियंका गांधी कर रहे हैं रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Special Coverage News
11 Feb 2019 6:05 AM GMT
LIVE : लखनऊ में चुनावी रथ पर सवार राहुल-प्रियंका गांधी कर रहे हैं रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
x
नवाबों के इस शहर से ही प्रियंका के अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगी. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष व उनके भाई राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद होंगे.

नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ में अपना पहले रोड शो शुरू हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं. दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब 12 किमी. तक का होगा. राहुल-प्रियंका के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं.

नवाबों के इस शहर से ही प्रियंका के अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर रहीं हैं. क्योंकि राजनीति में आने के बाद प्रियंका का ये पहला रोड शो है.



अपने लखनऊ दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है. लखनऊ में उनके रोड शो को लेकर तमाम तैयारियां की गई हैं. सुबह से ही कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है. लखनऊ में हर तरफ प्रियंका गांधी के पोस्‍टर लगाए हैं.

ये है रोड शो का रूट

यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ - शहीद पथ तिराहा - अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा - नाथा होटल तिराहा - हुसैनगंज चौराहा - बर्लिंगटन चौराहा - लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा - विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा.

12 फरवरी को प्रियंका गांधी मोहनलालगंज और दोपहर बाद उन्नाव के पार्टी कार्यकतार्ओं से मिलेंगी। दोपहर के भोजन के बाद प्रियंका वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगी।

13 फरवरी को वह बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकतार्ओं से मिलेंगी।

14 फरवरी को प्रियंका की मुलाकात सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकतार्ओं से होगी।

LIVE -


Next Story