- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- योगी सरकार को क्रूर...
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बीजेपी की सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल की बढती कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर की है.
मायावती ने कहा है कि यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है. बदतर क़ानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोज़गारी से त्रस्त जनता का दुःख और बढ़ेगा, सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है.
मायावती ने कहा कि अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में बुरी तरह से विफलता के फलस्वरूप यहाँ यूपी में जंगलराज बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है. इसके लिए अफसरों को बलि का बकरा बनाने से पहले बीजेपी को अपराधियों को हर प्रकार का शह व संरक्षण देना बंद करना होगा, जो जनहित में बहुत जरूरी है.
मायावती ने आरएसएस को भी लपेटते हुए कहा कि आरएसएस का एससी, एसटी,ओबीसी आरक्षण के सम्बंध में यह कहना कि इसपर खुले दिल से बहस होनी चाहिए, संदेह की घातक स्थिति पैदा करता है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। आरक्षण मानवतावादी संवैधानिक व्यवस्था है जिससे छेड़छाड़ अनुचित व अन्याय है। संघ अपनी आरक्षण-विरोधी मानसिकता त्याग दे तो बेहतर है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने डीजल पर लगभग एक रुपया और पेट्रोल पर ढाई रूपये की बढ़ोत्तरी की है. जिससे अब व्यापारी और किसान की कमर टूट गई है. आने वाले समय में इसका असर सब्जी और दैनिक उपयोग की चीजों पर पड़ेगा.