लखनऊ

मोदी की भाजपा ने 16 सांसदों के टिकट काटे 4 का क्षेत्र बदला

Special Coverage News
26 March 2019 10:29 PM IST
मोदी की भाजपा ने 16 सांसदों के टिकट काटे 4 का क्षेत्र बदला
x
जिन सांसदों के टिकट कटे हैं उनमें कानपुर से सांसद व भाजपा के दिग्गज नेताओं में सुमार मुरली मनोहर जोशी देवरिया से सांसद कलराज मिश्रा झांसी से सांसद उमा भारती जैसे नाम भी शामिल हैं।

राज्य मुख्यालय लखनऊ। हार का डर या कुछ ओर लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले ही मोदी की भाजपा ने यूपी से अपने 16 सांसदों के टिकट काट दिये हैं।और चार सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों को बदल दिये हैं।

जिन सांसदों के टिकट कटे हैं उनमें कानपुर से सांसद व भाजपा के दिग्गज नेताओं में सुमार मुरली मनोहर जोशी देवरिया से सांसद कलराज मिश्रा झांसी से सांसद उमा भारती जैसे नाम भी शामिल हैं।अब तक जिन सांसदों के टिकट कटे हैं उन के नाम इस प्रकार हैं।

1-रामपुर डा नेपाल सिंह

2-सम्भल सत्यपाल सैनी

3- हाथरस राजेश दिवाकर

4-- फतेहपुर सीकरी बाबू लाल

5- शाहजहांपुर कृष्णा राज

6 -- हरदोई अंशुल वर्मा

7-- मिश्रिख अंजू बाला

8-- इटावा अशोक दोहरे

9-- कानपुर डाक्टर मुरली मनोहर जोशी

10--झांसी उमा भारती

11--इलाहाबाद -- श्यामा चरण गुप्ता

12--बाराबंकी प्रियंका रावत

13--बहराइच -- सावित्री बाई फुले

14-- कुशीनगर राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय

15- देवरिया कलराज मिश्रा

16-- बलिया भरत सिंह

जिन सांसदों के लोकसभा क्षेत्र बदले गये

1 -- मेनका गांधी पीलीभीत से सुल्तानपुर

2--राम शंकर कठेरिया आगरा से इटावा

3--वरुण गांधी सुल्तानपुर से पीलीभीत

4--वीरेंद्र सिंह मस्त भदोही से बलिया

यह रिपोर्ट मोदी की भाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्यशियों की अब तक की सूची पर आधारित है।अभी यूपी में कई सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है।

Next Story