लखनऊ

जागरूकता से ही बहाल होगी पुरानी पेंशन-विजय बन्धु

Shiv Kumar Mishra
27 July 2024 2:30 PM GMT
जागरूकता से ही बहाल होगी पुरानी पेंशन-विजय बन्धु
x
जागरूकता से ही बहाल होगी पुरानी पेंशन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच की एक बैठक सदर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 ए0पी0अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि जागरूकता से ही पेंशन बहाल होगी इसके लिये सदस्यता अभियान को तेज करना होगा। जिस दिन आप सभी प्रदेश के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को अटेवा से जोड़ लेंगे ।प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल होने से कोई रोक नही सकता है।

प्रदेश महामंत्री डॉ0नीरजपति त्रिपाठी ने कहा आज कई राज्यों में पुरानी पेश अटेवा के आंदोलन के कारण ही बहाल हुई है और लाखों लोग OPS में आ चुके हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल कराने के लिये हम सभी को विभाग - विभाग में जाना होगा और वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अटेवा से जोड़ना होगा। जिस दिन सभी जागरूक होकर सदस्य बना लेंगे तभी पेंशन बहाल हो जाएगी।

प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य ने कहा कि कोई भी आंदोलन करने के लिये धन की जरूरत होती है जिसके लिये आपको अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे तभी आंदोलन को मजबूती मिलेगी। बैठक का संचालन अटेवा लखनऊ के महामंत्री विजय कुमार विश्वास ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से रजत प्रकाश प्रदेश संगठन मंत्री, नरेन्द्र कुमार, विवेकानंद शुक्ला, विवेक, सुरेश प्रसाद, अजय सरोज, राकेश कुमार, शिव लाल शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, वसीम अहमद, शिव लाल शर्मा, झारखंडे यादव, चेतन जायसवाल, हरगोविंद समेत कई विभागों के कर्मचारी व शिक्षक उपस्थिति रहे।

Tagsops
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story