लखनऊ

हवा का रूख मोड़ सकता है विपक्षी दल मोर्चा: केशव चन्द्र

Special Coverage News
14 Feb 2019 10:14 AM GMT
कांग्रेस को हैदराबाद में झटका
x
कांग्रेस को हैदराबाद में झटका

लखनऊ। विपक्षी दल मोर्चा संयोजक व बहुजन विजय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र ने आज कहा कि विपक्षी दल मोर्चा किसी राष्ट्रवादी गठबंधन का हिस्सा बनेगा। लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजनीति का प्रभावित करने वाले किसी दल का हिस्सा न बन पाने की दशा में मोर्चा ही अपने घटक दलों को चुनाव लड़ायेगा।

केशव चन्द्र ने दुहराया कि राजनीति में कोई अछूत नहीं होता और न ही कोई स्थायी शत्रु या मित्र। उन्होंने कहा कि सभी संभावनाओं के द्वार खुले हुए हैं तथा कहीं भी सम्मानजनक स्थिति होने पर ही मोर्चे के घटक दल उसमें शामिल होंगे। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां हमारे अनुकूल हैं तथा सभी राजनीतिक दल आखिरी क्षण तक स्थायित्व की तलाश करेंगे। लोकसभा के इस चुनाव को अधिकांश दल 2022 के विधानसभा चुनावों का पूर्वाभ्यास मानकर ही चल रहे हैं तथा विपक्षी दल मोर्चा भी इससे अछूता नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मोर्चा उन छोटे राजनीतिक दलों का संगठन है जो विशेषकर दलितो, पिछड़ों व सर्वहारा वर्ग का प्रदेशव्यापी विशेष प्रतिनिधित्व करते हैं। ये छोटे दल अगर जीतने की क्षमता न भी हो तो हवा का रूख मोड़ने की क्षमता अवश्य रखते हैं। ये घटक दल मोर्चे की ताकत हैं और इनके हित के लिए मोर्चा समान विचारधारा के दल से गठबंधन करेगा। राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटा विपक्षी दल मोर्चा ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं तथा मोर्चा संख्याबल के बजाय बुद्धिबल से इस चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मोर्चा के घटक दल कांग्रेस के सम्पर्क में हैं तथा तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरणों पर हमारी नजर है। अंतिम फैसला लेने के पूर्व मोर्चा अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठायेगा।

Next Story