
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- मसाज पार्लर की आड़ में...
लखनऊ
मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
अभिषेक श्रीवास्तव
14 May 2022 12:53 PM IST

x
लखनऊ के गाजीपुर पुलिस ने मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। सैक्स रैकेट चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है।
एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक आम्रपाली चौराहे के पास से बी-ब्लॉक निवासी सुशांत शर्मा, शैलेंद्र शर्मा और अरविंद जायसवाल को पकड़ा गया है। यह लोग मसाज पार्लर का संचालन करते हैं।
पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। जो सेक्स रैकेट में शामिल थी। एसीपी के मुताबिक मसाज पार्लर में जबरन लाई गई एक महिला ने शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अभिषेक श्रीवास्तव
Next Story