लखनऊ

CAA के खिलाफ लखनऊ में भी दिखा 'शाहीन बाग' जैसा नजारा

Sujeet Kumar Gupta
18 Jan 2020 6:19 AM GMT
CAA के खिलाफ लखनऊ में भी दिखा शाहीन बाग जैसा नजारा
x

लखनऊ। नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर के बाहर महिलाएं बीते 24 घंटे से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इन महिलाओं का प्रदर्शन भी दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ छोटे बच्चों को लेकर साथ लेकर पहुंची हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ महीने भर से महिलाओं का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस कई बार प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन अभी तक उसको सफलता नहीं मिली है. प्रदर्शनकारी महिलाएं नागरिकता संशोधन अधिनियम वापस लिए जाने तक प्रदर्शन बंद करने और सड़क खाली करने को राजी नहीं हैं।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story