लखनऊ

आज की बड़ी खबर: सपा Congress में गठबंधन हुआ फाइनल, यूपी की इन 17 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Shiv Kumar Mishra
21 Feb 2024 9:14 AM GMT
आज की बड़ी खबर: सपा Congress में गठबंधन हुआ फाइनल, यूपी की इन 17 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
x
SP-Congress alliance finalized, Congress will contest on these 17 Lok Sabha seats of UP

त्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक बार फिर ट्रैक पर है। सपा और कांग्रेस के बीच आज गठबंधन पर फैसला हो गया है। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सपा और कांग्रेस का गठबंधन फिर हो गया है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर संशोधन के साथ कांग्रेस से गठबंधन का फैसला लिया है। मुरादाबाद और देवरिया सीट से कांग्रेस पीछे हट गई है। वहीं समाजवादी पार्टी ने वाराणसी सीट कांग्रेस को देने को तैयार है। सूत्रों का हवाले से खबर है कि आज शाम सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता हो सकती है।

कांग्रेस को गठबंधन में 17 सीटें मिलीं- सूत्र

रायबरेली, अमेठी, कानपुर सीट कांग्रेस को मिली

फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट कांग्रेस को मिलेगी

प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी सीट कांग्रेस को

अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर भी कांग्रेस के कोटे में

गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर भी कांग्रेस के कोटे में

गठबंधन में बाराबंकी, देवरिया सीट कांग्रेस को

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज शाम घोषणा होगी । अभी एक या दो सीटों पर संशोधन प्रस्तावित है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन फाइनल हो गया है। सपा की सीटों में संशोधन हुआ है। वाराणसी सीट समाजवादी पार्टी कांग्रेस को देगी। वहीं मुरादाबाद, देवरिया सीट पर कांग्रेस पीछे हट गई है। बुलंदशहर, हाथरस और सीतापुर सीटें में बंटवारा होगा। आज शाम कांग्रेस-सपा के सीनियर नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता होगी।

Next Story