लखनऊ

सपा नेत्री व इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह बीजेपी में होंगी शामिल

Arun Mishra
21 Feb 2024 11:12 AM GMT
सपा नेत्री व इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह बीजेपी में होंगी शामिल
x
पिछले दिनों सपा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली ऋचा सिंह बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर शामिल होने के लिए पहुंच गई हैं.

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह बीजेपी में शामिल होंगी. ऋचा सिंह दो बार सपा के टिकट पर प्रयागराज के शहर पश्चिमी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं. पिछले दिनों सपा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली ऋचा सिंह बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर शामिल होने के लिए पहुंच गई हैं.

2022 में सपा जॉइन करने वाले कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी भी भाजपा में शामिल होंगे. कांग्रेस नेता उदित राज के भाई पूर्व विधायक मिर्जापुर कलीचरण सोनकर भी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में भाजपा की सदस्यता लेंगे.

ऋचा सिंह ने पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर टिप्पणी के विरोध में आवाज उठाई थी. दोनों के बीच बयानबाजी भी हुई थी. 16 फरवरी 2023 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

Next Story