लखनऊ

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल कहा-' हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है'

Sonali kesarwani
28 Aug 2023 3:15 PM IST
swami prasad maurya tweet
x

स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान 

यूपी में समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। उन्होने एक वीडियो ट्वीट कर हिन्दू धर्म पर सवाल उठाए है।

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- 'हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है। हिंदू धर्म सिर्फ धोखा है। ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहना एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्‍मान होता। सारी विषमता का कारण ब्राह्मणवाद है। यह दलितों और आदिवासियों को मकड़जाल में फंसाने की कोशिश है।' मौर्य ने कहा-'ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं। हिंदू धर्म होता तो इस समाज में पिछड़ों का भी सम्‍मान होता, लेकिन क्‍या विडंबना है कि आदिवासी समाज से आने वाले राष्‍ट्रपति को मंदिर में जाने से रोक दिया जाता है।

Also Read: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पकिस्तान को पछाड़कर गोल्ड किया अपने नाम

'स्‍वामी प्रसाद मौर्य चार मिनट के इस वीडियो में मौर्य हिंदू धर्म के अस्तित्‍व पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। सपा एमएलसी ने कहा -'द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति होने के बाद भी रोक दिया जाता है क्योंकि वो आदिवासी समाज से आती हैं। अगर आदिवासी समाज हिंदू होता तो क्या उनके साथ ऐसा बर्ताव हो सकता था।

मुख्यमंत्री आवास को गौमूत्र से धोया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा- 'जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद से हटे, तब इन्हीं सत्ता दल के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास को गोमूत्र से धोया। जब इससे मन नहीं भरा तो गंगाजल से धोया गया। क्या अगर ब्राह्मणी देवता का कोई मुख्यमंत्री होता तो किसी की हिम्मत पड़ती उसे गोमूत्र और गंगा जल से धुल देता। उसे इसलिए धुला गया क्योंकि अखिलेश यादव पिछड़े समाज में पैदा हुए हैं।

Also Read: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, यहां पढ़िए भारत के गोल्डेन ब्वॉय की कहानी

-

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story