लखनऊ

बड़ा खुलासा : अनुप्रिया पटेल के पैर छूने के लिए नए कार्यकर्ता को 1 लाख तो पुराने कार्यकर्ताओं को 26 हजार देने पड़ते है!

Shiv Kumar Mishra
27 Oct 2022 1:37 PM GMT
बड़ा खुलासा : अनुप्रिया पटेल के पैर छूने के लिए नए कार्यकर्ता को 1 लाख तो पुराने कार्यकर्ताओं को 26 हजार देने पड़ते है!
x

नई दिल्ली: अपना दल (एस) की युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और उनके पति पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले यह बातें बसपा सुप्रीमो को लेकर कही जाती है। लेकिन अपना दल की नेता पर लगे आरोप की सच्चाई क्या है यह तो अब कार्यकर्ता ही बताएगा।

उन्होंने कहा, "अनुप्रिया पटेल के पैर छूने के लिए नए कार्यकर्ता को 1 लाख तो पुराने कार्यकर्ताओं को 26 हजार की रसीद कटवानी पड़ती है"। हेमंत चौधरी ने आगे कहा, "वे इन दोनों को सबूत के साथ एक्सपोज करेंगे कि किस तरह से ये लोग कार्यकर्ताओं का दोहन कर रहे हैं"

अपना दल (एस) के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हेमंत चौधरी ने 10 दिन पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया था



Next Story