लखनऊ

भाजपा के खेमे से आज की बड़ी खबर: आज की बैठक में लिए जाएंगे कई अहम फैसले, बदले जाएंगे पार्टी में कई जिला और क्षेत्रीय प्रभारी

Shiv Kumar Mishra
20 Nov 2023 7:07 AM GMT
भाजपा के खेमे से आज की बड़ी खबर: आज की बैठक में लिए जाएंगे कई अहम फैसले, बदले जाएंगे पार्टी में कई जिला और क्षेत्रीय प्रभारी
x
इस खबर के बाद कई जिलों के जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय परभारी सोच में पड़ जाएंगे। नए नाम तय कर लिए गए है।

भारतीय जनता पार्टी खेमें से अब एक बड़ी खबर आ रही है जहां लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। भाजपा के खेमे से आज की बड़ी खबर आ रही है जिसके मुताबिक आज की बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

इन फैसलों में महत्त्वपूर्ण फैसले के रूप में कई जिलों के जिला क्षेत्रीय प्रभारी बदले जाएंगे। जो प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी पार्टी के अनुरूप काम नहीं कर पा रहे है उन्हे पार्टी ने छुट्टी पर भेजने का मन बना लिया है। इसको लेकर पार्टी ने आज एक अहम बैठक बुलाई है पार्टी जिसमें कोई बडा निर्णय भी ले सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने आज एक बैठक बुलाई है जिसमें पार्टी 98 जिलों के जिला प्रभारियों पर मुहर लगी है। साथ ही जो प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी बेहतर प्रदर्शन न कर पा रहे है न करने वालों के नाम काटे जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया है। बीजेपी के लिए आज की बड़ी खबर है। पिछड़ो और दलितों को जोड़कर किया जाने वाला सम्मेलन किस तरह निरस्त किया है, बात चाहे पीएम मोदी के जन संपर्क कार्यक्रम को भी विकराल रूप नहीं दिया जा सका है।

इस को लेकर आज एक अहम बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में पार्टी एक रिपोर्ट कार्ड बनाकर है अगली जिम्मेदारी को देगी। जिला प्रभारियों की सूची तैयार कर ली गई। बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कई जिला अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों को बदलने की तैयारी में लागी हुई है। इस खबर के बाद कई जिलों के जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय परभारी सोच में पड़ जाएंगे। नए नाम तय कर लिए गए है।

Next Story