लखनऊ

यूपी में चल गई यह चाल तो अस्सी सीटों पर होगा कब्जा पहली बार इस दल का!

Special Coverage News
12 Feb 2019 4:01 AM GMT
यूपी में चल गई यह चाल तो अस्सी सीटों पर होगा कब्जा पहली बार इस दल का!
x
कांग्रेस ओर उसका गठबंधन यूपी से अस्सी सीट जीत रहा है और देश के अन्य प्रदेशों से भी कांग्रेस जीतेगी यह क़यास लगने लगेंगे कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है कही कांग्रेस की बम्पर जीत न सुनिश्चित हो जाए

प्रियंका की धमाकेदार एंट्री से गठबंधन में एक बार फिर कांग्रेस को लेकर विचार हो सकता है सोशल मीडिया पर ऐसी ख़बरें चल रही है कि गठबंधन ने कांग्रेस को 14-15 सीटें देने का ऑफ़र दिया गया है और कांग्रेस 30 सीटों पर अड़ी है जबकि ऐसी ख़बरों की पुष्टी नही हुई है कि गठबंधन से कांग्रेस को कोई ऑफ़र दिया गया है लेकिन कांग्रेसी सोशल मीडिया पर आई उन ख़बरों से खासे उत्साहित नज़र आ रहे है उत्साहित होने की बात भी है अगर कांग्रेस गठबंधन में शामिल हो जाती है तो मोदी की भाजपा के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी उसके लिए एक सीट जीतना भी भारी हो जाएगा ये ऐसी सच्चाई है जिसे मोदी की भाजपा सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नही कर सकती लेकिन अंदर खाने वो इसे स्वीकार कर लेगी सियासी पण्डित यह भी कहते है कि हो सकता है मोदी के टोक्यो (वाराणसी)से परिधान मंत्री चुनाव हार जाए इसमें कोई अचंभा नही होगा क्योंकि कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होते ही ये तय हो जाएगा।


कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी का रोड शो कामयाब होने से गठबंधन को हमें लेने पर विचार करना पड़ेगा और अगर नही करेगा तो इसका नुक़सान भी हो सकता है।प्रियंका गांधी पूरे समय कार्यकर्ताओं के साथ खिलखिलाती और सीधे संवाद करती रही कही बच्चे को गोद में लेकर उसे चूमती नज़र आई तो कही कार्यकर्ता से हाथ मिलाती नज़र आई प्रियंका की यही अदा जनता को पसंद आती है जिसकी वजह से कांग्रेस के नेता मानते है कि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं में से कुछ ने अपने शरीर पर चौकीदार चोर है लिख रखा था जिसकी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने अपने-अपने मोबाइल से फ़ोटो लिए पूरे रोड शो के दौरान राहुल ने राफ़ेल को भी मुद्दा बनाने की कोशिक की जिसमें वह कामयाब रहे पूरा रोड शो चौकीदार चोर है के नारों से गूँजता रहा जनता खुद भी चौकीदार चोर है के नारे लगा रही थी।


इस रोड से कांग्रेस को चुनाव में कितना फ़ायदा होगा या नही होगा यह कहना तो जल्दबाज़ी होगी पर हा यह कहना ग़लत नही होगा कि राफ़ेल के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए देश के सबसे बड़े सूबे में मौक़ा मिल गया वो भी प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों के बीच।राफ़ेल के मुद्दे पर कांग्रेस मोदी की सरकार को किसी क़ीमत पर छोड़ने के लिए तैयार नही है कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि राफ़ेल जहाज़ में हुए घोटाले में मोदी को चोर साबित कर दिया जाएगा कांग्रेस के पास सबूत है कि चौकीदार ने अनिल अंबानी को तीस हज़ार करोड़ रूपये चोरी करने दिए है।


एक बात और खुलकर सामने आ गई है कि अगर यूपी में कांग्रेस गठबंधन में शामिल हो जाती है तो इसका फ़ायदा कांग्रेस को देशभर में भी होगा यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस ओर उसका गठबंधन यूपी से अस्सी सीट जीत रहा है और देश के अन्य प्रदेशों से भी कांग्रेस जीतेगी यह क़यास लगने लगेंगे कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है कही कांग्रेस की बम्पर जीत न सुनिश्चित हो जाए ऐसी संभावनाओं से भी इंकार नही किया जा सकता है।

Next Story