
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- शराबबंदी और महिलाओं को...
शराबबंदी और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण के लिए महिला अधिकार महारैली आज

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष विधायक ओम प्रकाश राजभर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर रविवार से महिला हक-अधिकार महारैली शुरू करने जा रहे हैं। इस महारैली के माध्यम से पार्टी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।
रविवार को मऊ में आयोजित पार्टी द्वारा आयोजित महिला अधिकार महारैली को ओम प्रकाश राजभर संबोधित करेंगे। इस महारैली के माध्यम से बिहार, गुजरात जैसी शराबबंदी लागू कराने के साथ ही सभी क्षेत्रों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिए जाने का मुद्दा उठाएंगे। महारैली से पार्टी निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देगी। महिला हक व अधिकार महारैली प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में आयोजित करने की तैयारी पार्टी ने की है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासिचव अरुण कुमार राजभर ने बताया है कि मऊ में रविवार को हो रही इस रैली के माध्यम से निकाय चुनाव के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी जाएंगी। पार्टी महारैली के माध्यम से राज्य में शराबबंदी लागू करने के साथ ही महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आरक्षण, एक समान मुफ्त अनिवार्य शिक्षा, तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा नीति, सरकारी व प्राइवेट नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाएगी और महिलाओं को जागरूक करेगी।