महराजगंज

ये हैं अमनमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री, शिवपाल यादव के बाद कांग्रेस ने भी बनाया है लोकसभा उम्मीदवार

Special Coverage News
29 March 2019 4:50 AM GMT
ये हैं अमनमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री, शिवपाल यादव के बाद कांग्रेस ने भी बनाया है लोकसभा उम्मीदवार
x
तनुश्री त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके अमरमणि त्रिपाठी की बेटी हैं

महराजगंज : चुनावों के दौरान कई ऐसी खबरें आती हैं जिनमें एक ही परिवार के लोग एक-दूसरे के प्रति मोर्चा खोले रहते हैं। लेकिन, क्या आपको ऐसी कोई घटना याद है जिसमें एक ही शख्स 2 विरोधी पार्टियों से प्रत्याशी बनाया गया हो? जी हां, ऐसा कमाल हुआ है उत्तर प्रदेश में, और प्रत्याशी का नाम है तनुश्री त्रिपाठी।

बता दें कि तनुश्री त्रिपाठी को इससे पहले शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से महाराजगंज से टिकट मिल चुका था। तनुश्री त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके अमरमणि त्रिपाठी की बेटी हैं.वहीं, उनके भाई अमनमणि त्रिपाठई नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं। तनुश्री त्रिपाठी के भाई अमनमणि त्रिपाठी ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पढ़ाई कर चुकीं तनुश्री पिता अमरमणि त्रिपाठी को अपना आदर्श मानती हैं। तनुश्री अपने भाई के साथ पिता के ही विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

तनुश्री त्रिपाठी के सामने बीजेपी की ओर से पंकज चौधरी मैदान में होंगे। वह इस सीट से फिलहाल सांसद हैं। बता दें कि 11 जनवरी 1990 को गोरखपुर में जन्मी तनुश्री को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता अमरमणि त्रिपाठी यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वे मुधमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट रहे हैं।




त्रिपाठी परिवार के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमरमणि के बेटे अमनमणि ने उत्तर प्रदेश की नौतनवा विधानसभा सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। यही वजह है कि पार्टियों को तनुश्री में भी एक जिताऊ कैंडिडेट नजर आ रहा है।



Next Story