मैनपुरी

लोकसभा 2019 : मुलायम ने मैनपुरी से भरा नामांकन, BSP नेता भी प्रस्तावक, अखिलेश समेत कई नेता रहे मौजूद

Special Coverage News
1 April 2019 8:19 AM GMT
लोकसभा 2019 : मुलायम ने मैनपुरी से भरा नामांकन, BSP नेता भी प्रस्तावक, अखिलेश समेत कई नेता रहे मौजूद
x
पिछली बार इस सीट पर तेज प्रताप यादव ने जीत हासिल की थी।

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ चार प्रस्तावक मौजूद रहे, जिसमें बसपा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। मैनपुरी सीट से वह चार बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी के अलावा आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने जीत हासिल की थी।

आपको बात दें की 23 साल पहले 1996 में मुलायम सिंह यादव अपने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव मैनपुरी सीट से जीतकर ही लोकसभा पहुंचे थे। इतना ही नहीं, इस चुनाव में विजय पताका लहराने वाले मुलायम सिंह यादव को केंद्र में बनी संयुक्त मोर्चे की सरकार में रक्षा मंत्रालय संभालने की अहम जिम्मेदारी भी मिली थी। अब एक बार फिर मुलायम सिंह अपने गढ़ मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। 2004, 2009 व 2014 का लोकसभा चुनाव भी मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट से ही जीता था।




इससे पहले अखिलेश ने अपने आवास के बाहर पहले से मौजूद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ही भाजपा के बड़े नेताओं की जनसभा में सैकड़ों कुर्सियां खाली दिखाई दे रही है। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि अबकी बार पहले चरण से ही भाजपा के प्रत्याशियों की कुर्सियां भी खाली रह जाएंगी। भाजपा इधर-उधर की बातें करके जनता को बरगला रही है। पार्टी के बड़े नेता भी सरकार के पांच साल का हिसाब नहीं दे पा रहे हैँ। गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बताने वाले केंद्र सरकार के बड़े नेता वहां पीने के पानी की व्यवस्था तक मुहैया नहीं करा पाए।। सरकार के पास पांच साल की एक भी उपलब्धि बताने लायक नहीं है।

Next Story