- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मैनपुरी
- /
- शिवपाल ने कह दी ये बड़ी...
शिवपाल ने कह दी ये बड़ी बात, सुनकर सपाइयों और यादव परिवार के उड़े होश
मैनपुरी के करहल में पूर्व विधायक मानिकचंद यादव के आवास पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा कन्नौज, बदायूं सहित प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा. वहीं मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशी होंगे. इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी या यादव परिवार से सुलह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अब कदम आगे बढ़ा दिया है, अब आगे ही जाएंगे.
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन की राजनीति पर कहा कि बहुजन समाज पार्टी जैसे सभी समान विचारधारा बाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश होगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह यादव कुनबे यानी अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव के खिलाफ भी प्रत्याशी उतारेंगे तो शिवपाल ने कहा कि सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा वाले लोग बीजेपी के साथ नहीं जा सकते. इससे पहले सोमवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा सामने आया. लाल, पीला और हरे रंग के इस झंडे में एक तरफ शिवपाल तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगी हुई है. शिवपाल यादव सोमवार को पहली बार सेक्युलर मोर्चे का झंडा लगे गाड़ी से निकले. इतना ही नहीं, उनके काफिले की सभी गाड़ी में इस झंडे को लगाया गया.
बता दें सपा से किनारा करने के बाद से ही शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी रणनीति बनाने में जी जान से जुटे हैं. समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को बाराबंकी में कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा यूपी में अपना परचम लहराएगा इस पर तो वह कुछ नहीं कहेंगे. लेकिन हम मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपना कर्म करेंगे. शिवपाल ने आगे कहा कि उनका समाजवादी सेक्युलर मोर्चा यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा.
इससे पहले लखनऊ में शनिवार को समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव के आवास में बैठक हुई. जहां मोर्चे के पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह यादव को 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मैनपुरी से उम्मीदवार बनाने की पेशकश की. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा, "अगर नेताजी तैयार हुए तो वह उन्हें मोर्चे व नई पार्टी का अध्यक्ष भी उन्हें बना देंगे. शिवपाल ने दावा करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की सहमति से उन्होंने सेक्युलर मोर्चा बनाया है.