मैनपुरी

खेत पर गई नाबालिक किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी

Desk Editor
13 Aug 2022 11:13 AM GMT
खेत पर गई नाबालिक किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी
x

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को रात में खेत पर गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि खेत पर अंधेरे का लाभ उठाकर गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदारों के घर गए थे। वापस लौटने पर किशोरी ने उन्हें इस वारदात की जानकारी दी।लडकी के साथ हुई हैवानियत की दास्तां सुन माता पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई और पीडिता को थाने लेकर पहुंची पीड़िता से बात करने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को किशनी थाने जाकर तहरीर दी और बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में कन्नौज गया था। उसकी 13 वर्षीय पुत्री अन्य परिजनों के साथ घर में थी। गुरुवार की रात वह खेतों पर गई थी जहां ग्रामवासी दीपक प्रजापति पुत्र दयानंद प्रजापति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 (2) के तहत बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Story