मथुरा

मथुरा में महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Special Coverage News
4 April 2019 7:24 AM GMT
मथुरा में महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में आगरा रेफर
x
पुलिस के मुताबिक महिला कांस्टेबल बुलंदशहर की रहने वाली है

मथुरा : मथुरा में महिला सुरक्षा की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार तो खाकी पर ही हमला हुआ है। कृष्ण जन्मभूमि में तैनात महिला सिपाही नीलम पर तेजाब से हमला किया गया। हमले में गंभीर हालत में झुलसी महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर महिला सिपाही का पूर्व परिचित हैं। पुलिस के मुताबिक महिला कांस्टेबल बुलंदशहर की रहने वाली है

महिला सिपाही नीलम दामोदर पुरा गांव के पास कालोनी मे किराये पर रहती है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में आज तड़के महिला सिपाही नीलम ड्यूटी पर जा रही थी। तभी कार सवार चार लड़के उसके ऊपर तेजाब फेंककर भाग गए। महिला सिपाही अभी अविवाहित है। महिला सिपाही और तेजाब से हमला करने वाला आरोपित बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

घटना थाना सदर बाजार की है। यूपी पुलिस की महिला सिपाही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात है। वो पुरा गांव के पास कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रहती है। महिला सिपाही सुबह चार बजे पर ड्यूटी जा रही थी, तभी कार सवार चार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।



Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story