- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मथुरा
- /
- यूपी में बसपा...
यूपी में बसपा जिलाध्यक्ष पर लगा 12 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज
मथुरा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले में बहुजन समाज पार्टी/बसपा (Bahujan samaj party/BSP) के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और उसके साथी चंद्रभान पर 12 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म (unnatural act) करने का आरोप लगा है. बच्चे के साथ हुई घटना की तहरीर परिजन ने पुलिस (Police) को दी. जिसके आधार पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि बरसाना क्षेत्र निवासी पीड़ित बालक के पिता ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसका 12 वर्षीय बालक पिछले दिनों राधाष्टमी के मौके पर कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव में अपने बड़े भाई के पास आया था, जो एक मंदिर में महंत है. 7 सितंबर की शाम अचानक उसका पुत्र लापता हो गया. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा.
बालक के पिता ने तहरीर में कहा है कि देर शाम गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और सुरवारी गांव के पूर्व प्रधान चंद्रभान बालक को अपने साथ बाइक पर ले गए हैं. काफी खोजबीन के बाद उसका पुत्र गांव के बाहर एक झोपड़ी में बेहोश पड़ा मिला. होश में आने पर लड़के ने परिजन को को अपने साथ अप्राकृतिक कृत्य होने के बारे में बताया.
बालक को उपचार के लिए कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया, 'पीड़ित पक्ष रविवार की रात थाने पहुंचा था, जहां उनकी तहरीर पर इन दोनों लोगों के खिलाफ धारा 377 और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.'
इस बीच बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं. गांव में चल रहे एक मुकदमे में उन पर दबाव बनाने के लिए साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है. उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है.