- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मथुरा
- /
- नोएडा, गाज़ियाबाद,लखनऊ...
नोएडा, गाज़ियाबाद,लखनऊ और वाराणसी के लिए स्वन्त्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान - श्रीकांत शर्मा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा , गाजियाबाद , वाराणसी और लखनऊ को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया. यह जानकारी प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दी.
मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ और वाराणसी को आज से नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया गया है. अब इन शहरों के निवासियों को बिना कटौती 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी.
मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहले सिर्फ 4 जिलों को बिजली मिलती थी, बाकी जिले आपूर्ति में भेदभाव का शिकार थे. बीजेपी सरकार ने प्रदेश में सभी जिलों के लिए विद्युत आपूर्ति का एक समान शिड्यूल लागू कर, प्रदेश को विद्युत आपूर्ति में भेदभाव से मुक्त किया है.
उन्होंने कहा कि मथुरा में अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्यों पर 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इससे चौबियापाड़ा, कृष्णानगर, विकास मार्केट, होली गेट, भरतपुर गेट,डीग गेट,श्री द्वारिकाधीश जी, जुबली पार्क व स्वामी घाट क्षेत्र के निवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी.