मथुरा

जी.एल. बजाज की छात्रा प्रज्ञा पटेल को प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान

Shiv Kumar Mishra
10 July 2020 11:41 AM GMT
जी.एल. बजाज की छात्रा प्रज्ञा पटेल को प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान
x
बेचलर ऑफ आर्किटेक्चर तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम

रजत शर्मा

मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा की बेचलर ऑफ आर्किटेक्चर तृतीय वर्ष की छात्रा प्रज्ञा पटेल ने डा. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ (ए.के.टी.यू.) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान और मथुरा जनपद को गौरवान्वित किया है। प्रज्ञा पटेल ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय संस्थान की उच्चतम शैक्षिक व्यवस्थाओं को दिया है।

आर.के. एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जब एक-एक अंक के लिए जद्दोजहद हो रही हो ऐसे में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना आसान काम नहीं है। संस्थान के छात्रों को प्रज्ञा से प्रेरणा लेनी चाहिए। डा. अग्रवाल ने प्रज्ञा को उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने को गौरवपूर्ण बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आर.के. एज्यूकेशन हब के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने प्रज्ञा पटेल को बधाई देते हुए कहा कि बेचलर ऑफ आर्किटेक्चर तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में उसने जो सफलता हासिल की है, वह संस्थान के लिए गौरव की बात है। अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रज्ञा से प्रेरणा लेते हुए प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

प्रज्ञा पटेल की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डा. एल.के. त्यागी ने कहा कि यह कालेज के शैक्षिक वातावरण, अनुशासन तथा शैक्षिक व्यवस्थाओं का सुफल है। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी लगातार ध्यान दिया जाता है। डा. त्यागी ने कहा कि 2018-19 के बेचलर ऑफ आर्किटेक्चर तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रा प्रज्ञा पटेल का प्रावीण्य सूची में आना उसकी कड़ी मेहनत तथा शिक्षकों के शैक्षिक कौशल को जाता है। डा. त्यागी ने छात्रा प्रज्ञा पटेल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Story