मथुरा

भाजपा राज में हुआ मथुरा का सर्वनाश : कुँवर नरेंद्र सिंह

Shiv Kumar Mishra
18 July 2020 3:58 PM GMT
भाजपा राज में हुआ मथुरा का सर्वनाश : कुँवर नरेंद्र सिंह
x

रजत शर्मा

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ. नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में महिला पार्षद द्वारा नगर आयुक्त पर चप्पल उझलने की घटना को अशोभनीय करार देते हुए तत्काल प्रभाव से मेयर मुकेश आर्यबंधु के त्यागपत्र की जिलाधिकारी मांग की है।

रालोद नेता का कहना कि नगर निगम के इतिहास में आजतक निंदनीय घटना कभी नहीं हुई। पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का है। उसके बावजूद भी मथुरा की विकास की स्थिति बहुत खराब है।

उन्होंने कहा कि काफी समय से बोर्ड की बैठक नहीं हुई थी पैसों का बंदरबांट करने को लेकर बैठक बुलाई गई थी, आज स्थिति यह है कि पार्षद की मेयर नही सुनता और मेयर की नगर आयुक्त । रालोद नेता का कहना है कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन बनने से जनता को बड़ी उम्मीद जगी थी लेकिन महापौर से लेकर पार्षद तक हास्य का पात्र बन गए। अंत में उनका कहना है कि भाजपा राज में आज न जन प्रतिनिधि सुरक्षित है, न ही अधिकारी सुरक्षित हैं, पूरी तरह से गुंडा राज उत्तर प्रदेश में कायम है।

Next Story