
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मथुरा
- /
- दो पक्षों के बीच...
दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में दो भाइयों की मौत, तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के पैगांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना में दो भाइयों की मौत हो गई और तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, आरोप पड़ोस के परिवार के लोगों पर ही लगा है। सूचना पर काफी देर बाद पहुंची शेरगढ़ पुलिस से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए।
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। रतन सिंह और सुखवीर में गांव में प्लॉट को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में मुंह बात होती रही, फिर लाठी डंडे निकल आए। लाठी डंडे चलने लगे तो इसी बीच गोलियां भी चलने लगी। गोली रतन सिंह और राजेश सिंह(सगे भाई) को पेट में लगी। सिर में चोट लगने से तीसरा भाई रन सिंह भी घायल हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शेरगढ़ थाना के पैगांव निवासी राजेश सिंह को गांव के ही सुखवीर सिंह ने 300 वर्गमीटर का भूखंड बेचा था, जिसे वह वापस चाहता था, लेकिन राजेश और उसका भाई इसे वापस नहीं करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि इसी विवाद को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरु हो गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रोवर ने बताया कि पुलिस के कई दल सुखवीर, उसके भाई अमर सिंह और अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे है। उपाधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस के कई दल उनकी तलाश कर रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को एहतियातन तैनात किया गया है।