मथुरा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित एम्बुलेंस ने मारी कार में टक्कर, 2 महिलाओं समेत 7 की मौत 5 घायल

Special Coverage News
19 Feb 2019 4:01 PM GMT
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित एम्बुलेंस ने मारी कार में टक्कर, 2 महिलाओं समेत 7 की मौत 5 घायल
x

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में नोएडा से आगरा को जोड़ने वालने यमुना एक्सप्रेस पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में करीब 5 लोग घायल बताए जाते है, जिनमे से दो की हालत नाजुक बनी बनी हुई है। सभी घायलों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना में मारे गए लोगों नाम मोहम्मद ताहिर पुत्र नूर अहमद अंसारी, हरी सिंह पुत्र चमन सिंह, सोहेल अहमद, आसमा पत्नी जहीर और जहांगीर आलम पुत्र जुनुअल अंसारी तथा कार में सवार सरोज शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा बताए गए है, जबकि एक महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव के पास नोएडा की तरफ से जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और एम्बुलेंस के परख्च्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एंबुलेंस में सवार लोग मृतक की डेड बॉडी लेकर बिहार जा रहे थे। सभवत: चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि घटना मारे गए लोगों में शामिल मृतकों में तीन बिहार, एक पंजाब, एक जम्मू, एक दिल्ली, दो बिहार और एक फिरोजाबाद के बताए गए है, जबकि सभी 5 घायलों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बलदेव क्षेत्र के थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार अरवल बिहार निवासी जहीर अंसारी पुत्र बेचैन अंसारी जम्मू में मजदूरी करता था।

वहां पर सोमवार को उसकी तबीयत खराब होने पर जम्मू अस्पताल ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत होने पर उसके साथ चल रहे लोगों ने दिल्ली में रह रहे जहीर के परिजनों अरवल बिहार के लोगों को सूचना दी। एम्बुलेंस दिल्ली पहुंचने पर वे लोग भी एम्बुलेंस में सवार हो गए। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे जब एम्बुलेंस नंबर जेके02-सीबी 0102 बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 139 के निकट पहुंची तभी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को लांघते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई और दूसरी लेन पर आ रही एक कार से जा टकराई।

इस घटना में एम्बुलेंस में सवार जीवन नगर दुर्गा कॉलोनी निवासी मोहम्मद ताहिर पुत्र नूर अहमद अंसारी, उमत चंद्र नगर जम्मू निवासी हरी सिंह पुत्र चमन सिंह, गंगानगर, अरवल बिहार निवासी सोहेल अहमद, आसमा पत्नी जहीर और शास्त्री पार्क दिल्ली निवासी जहांगीर आलम पुत्र जुनुअल अंसारी तथा कार में सवार रामपुर कॉलोनी टूंडला निवासी सरोज शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा की मौत हो गई। इसके अलावा एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक आसमा जहीर की पत्नी है, जिसके शव को बिहार ले जाया जा रहा था।

इस घटना में कार में सवार सोनू उर्फ विश्वास भारद्वाज (प्रवक्ता तिलक इंटर कॉलेज फिरोजाबाद), निखिल शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, शास्त्री पार्क दिल्ली निवासी गुलशन आगा पत्नी सुहेल, रिजवान पुत्र जहीर अंसारी और साकिर पुत्र सुहेल घायल हुए हैं। एक घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। इतनी जानकारी मिली है कि वे लोग बिहार के थे और दिल्ली के किसी अस्पताल से अपने मृतक परिजन की बॉडी लेकर एंबुलेंस द्वारा बिहार जा रहे थे। एंबुलेंस के नंबर के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि एंबुलेंस किसकी थी और किस अस्पताल से डेड बॉडी लेकर एंबुलेंस में सवार लोग निकले थे। जिस कार से एंबुलेंस भिड़ी है उस में सवार लोग टूंडला से एक शादी में भाग लेकर लौट रहे थे। उनके नाम भी अभी ज्ञात नहीं हुए हैं। घायलों को आगरा भेजे जाने की सूचना है।

Next Story