मऊ

पत्नी से झगड़े के बाद 32 दिन से रह रहा था पेड़ पर, और फिर .।

Shiv Kumar Mishra
28 Aug 2022 11:56 AM GMT
mau news, mau hindi news, mau on palm tree, young man in mau,
x

mau news, mau hindi news, mau on palm tree, young man in mau,

मऊ जिले के एक गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पिछले 32 दिन से ताड़ के पेड़ पर रह रहे युवक को आखिरकार पुलिस ने रविवार को नीचे उतारा। करीब 75 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को ये सफलता हाथ लगी। रविवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने तीन घंटे की घेराबंदी करते हुए नीचे बिछे जाल पर कूदाकर युवक को नीचे उतारा। उसके नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया।

इससे पहले शनिवार को भी पुलिस टीम दिन भर युवक को नीचे उतारने की कोशिश में जुटी थी। आठ घंटे की मेहनत के बाद भी पुलिस-प्रशासन को सफलता हाथ नहीं लगी थी। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसारथपुर के दलित बस्ती निवासी रामप्रवेश राम (42) ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का कार्य करता है। सीजन खत्म होने पर वह मेहनत मजदूरी करने लगा।

पूरा गांव हो उठा था परेशान

32 दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह अपने परिवार को छोड़ ताड़ के पेड़ पर रहने लगा। खाना, पीना और नहाना भी पेड़ पर ही करने लगा। रोजाना युवक को मनाने और पेड़ से उतारने की कोशिश होती रही लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। पति के पेड़ पर रहने के कारण पत्नी को घर गृहस्थी चलाने में परेशानी होने लगी।

इधर, रामप्रवेश की इस हरकत से पूरा गांव परेशान हो उठा। ताड़ के पेड़ की ऊंचाई इतनी थी कि वहां से आसपास के घरों के आंगन साफ दिखाई देते, जिससे घर में रहने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन सब बातों से परेशान पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई। शुक्रवार से पुलिस रामप्रवेश को ताड़ के पेड़ से नीचे उतारने में जुट गई। लाख प्रयास के बाद भी शनिवार शाम तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।

चार युवकों ने रामप्रवेश को पेड़ से दिया धक्का

रविवार सुबह एसडीएम हेमंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी घोसी उमाशंकर उत्तम और थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दो घंटे तक काफी समझाने बुझाने के बाद भी रामप्रवेश ताड़ के पेड़ से नहीं उतरा। इस पर अधिकारियों ने ताड़ के पेड़ पर चढ़ने वाले चार युवकों को बुलाया।

Next Story