मेरठ

मेरठ में हादसा: डाक काँवड़ में करंट आने से चाचा-भतीजा समेत छह शिवभक्तों की मौत, मृतक और घायलों की सूची देखिए

Shiv Kumar Mishra
15 July 2023 6:57 PM GMT
मेरठ में हादसा: डाक काँवड़ में करंट आने से चाचा-भतीजा समेत छह शिवभक्तों की मौत, मृतक और घायलों की सूची देखिए
x
मेरठ में हादसे के बाद हड़कंप मच गया, आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से अब एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक बड़ा हादसे में छह शिव भक्तों की मौके पर मौत हो गई जबकि 16 लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।

मेरठ में भावनपुर के राली चौहान गांव में शनिवार रात करीब 8.30 बजे दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया। कांवड़ और उसके साथ चल रहा साउंड सिस्टम गांव के बाहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आ गया और उसमें सवार तमाम लोग करंट से झुलस गए। 20 घायलों को आनन फानन में आसपास के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में दो भाइयों समेत छह की मौत होना बताया गया है। मौके पर पुलिस-प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। बताया गया कि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा भतीजा भी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार कांवड़ लेने के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन गए थे। ये सभी शनिवार को कांवड़ लेकर वापस शिवालय की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भावनपुर थानाक्षेत्र के राली चौहान में बड़ा हादसा हो गया।

डाक कांवड़ के साथ चल रहे डीजे के हाईटेंश लाइन की चपेट में आते ही कांवड़िया करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए,इनमें से कई नीचे गिर पड़े। वहीं अन्य कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में झुलसे लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच शिवभक्तों को मृत घोषित कर दिया गया।


इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही कांवड़ियों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मनीष (18) मृत हालत में लाया गया। मेडिकल स्टाफ ने मनीष की मौत की पुष्टि की है। वहीं तीन झुलसे हुए कांवड़ियों के वेदांत अस्पताल शास्त्रीनगर में भर्ती कराए जाने की बात कही जा रही है।

बताया गया कि मृतकों में दो सगे भाई और चाचा भतीजा भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए लक्ष्य ने भी दम तोड़ दिया। डीएम दीपक मीणा ने कुल छह मौतों की पुष्टि की है।

हादसे में इनकी जान गई..=

1. हिमांशु

2. प्रशांत (हिमांशु और प्रशांत दोनों भाई हैं)

3. लख्मी

4. धर्मेंद्र

यह झुलसे ..

1. विशाल पुत्र सुरेश चंद सैनी

2. अजय पुत्र सुरेश चंद सैनी

3. अभिषेक पुत्र विनोद सैनी

4. मनीष पुत्र सुशील सैनी

5. योगेश पुत्र शम्मी सैनी

6. रोहताश पुत्र कहार सैनी

7. प्रदीप पुत्र बिजेंद्र सैनी

8. अनुज

9. विनीत पुत्र सुशील

10. सहेंसर सैनी पुत्र खेमचंद सैनी

11. महेंद्र पुत्र कमलू सैनी

12. मोहित पुत्र जयवीर सैनी

13. प्रिंस पुत्र सुखपाल सैनी

14. हिमांशु पुत्र सुरेश चंद सैनी

15. सूरज पुत्र सुभाष सैनी

16. सचिन पुत्र जयपाल सैनी

Next Story