मेरठ

बीजेपी नेता सुनील भराला को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Special Coverage News
3 Feb 2019 5:06 PM GMT
बीजेपी नेता सुनील भराला को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
x

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने अब पश्चिमी यूपी में ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए नया कार्ड खेला हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व में गठित श्रम कल्याण परिषद के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद श्रम कल्याण परिषद का गठन कर दिया है जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील भराला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील भराला को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रमिक कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई सभी ने बड़े उत्साह के साथ हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक त्रिपाठी ने कहा कि सुनील भराला जी का पार्टी में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए आंदोलन में संघर्ष किया और कई बार जेल भी गए उन्होंने कहा कि सुनील भराला का झांसी में शीघ्र ही सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी श्रम विभाग की प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने दी उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य परिषद में सुनील भराला निवासी-भराला, पल्लवपुरम, मेरठ को श्रम कल्याण परिषद का अध्यक्ष एवंम श्रम कल्याण आयुक्त उत्तर प्रदेश को पदेन सदस्य सचिव नामित किया गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि परिषद में बतौर सदस्य गोरखपुर के राधेकृष्ण त्रिपाठी, वाराणसी के कन्हैयालाल भारती, कानपुर के अजीत जैन, गाजीपुर के मुराहु राजभर, आजमगढ़ के कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा और लखनऊ के मनोहर सिंह को नामित किया गया है। साथ ही एक महिला को सदस्य नामित किया गया है, जिसका नाम बाद में घोषित किया जाएगा।

Next Story