
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ
- /
- मेरठ में एक साथ 16...
मेरठ में एक साथ 16 जगहो पर गरजा बुलडोजर, ढहाए गए अवैध निर्माण

मेरठ में एमडीए ने नौ दिनों के अंदर ही एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एमडीएम ने 16 स्थानों पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। एमडीएम द्वारा शहर की अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा। बताया गया है कि इसमें गौ तस्कर अकबर की लिसाड़ी में 500 वर्ग मीटर में स्थित व्यावसायिक मार्केट पर भी बुलडोजर चलाया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी अकबर बंजारा की 13 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया था।
बतादें कि मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने चारों जोन में एक बार फिर से अवैध कॉलोनी और अवैध कॉम्पलेक्स तथा भवनों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी। सुबह से चारों जोन में जोन प्रभारियों तथा थाना पुलिस व पीएसी के साथ अभियान चलाया गया। अवैध कॉलोनियों और अवैध कांपलेक्स को ध्वस्त किया गया।
जोन ए द्वारिकापुरी के सामने नूर नगर में शहजाद की 2000 वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनी, परतापुर भूड़ बराल में अरविंद कुमार की 20000 वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनी, ग्राम सिखेड़ा।
जोन बी में वृंदावन कॉलोनी के आगे करीब 8000 वर्ग गज में बनी राजीव पुंडीर की अवैध कॉलोनी, शोभित विश्वविद्यालय के पास दुल्हेड़ा गांव रुड़की रोड पर 10 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी, ड्रीम सिटी सरधना रोड पर 20000 वर्ग मीटर में वेदनाथ यादव द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनी।
जोन सी के अंतर्गत 12000 वर्ग मीटर में ग्राम लखवाया में काटी जा रही राकेश दीवान की अवैध कॉलोनी, 40000 वर्ग मीटर में सुमित बैंसला द्वारा डिफेंस गार्डन के बराबर में ग्राम घाट की भूमि में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी समेत 16 मामलो पर कार्रवाई चल रही है।
एमडीए की लंबी समय से शहर के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने का अभियान चल रहा है। इस बीच मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि इस तरह का अभियान अभी चलता रहेगा।
