- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
यूपी में दलित की निर्मम पिटाई, फिर बाबा भीमराव आंबेडकर को दिलवाई गालियाँ, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां ऊंची जाति के युवकों द्वारा एक दलित युवक की पहले निर्मम पिटाई की गई और फिर उसे बाबा साहब अंबेडकर को गाली देने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद पूरे मामले का वीडियो वायरल कर दिया गया।
घटना मेरठ के किला परीक्षितगढ़ का बताया जा रहा है। बताया जा है कि 18 जुलाई को दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने परीक्षितगढ़ थाने में एससी-एसटी एक्ट के साथ ही आईपीसी की धारा 323, 328, 341 और 365 के तहत राहुल, भाेलू और बीनू नाम के तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज दिया है। इस बाबत एसपी (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि एक 22 साल के लवली नाम के लड़के की पिटाई की जा रही है और उसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को गाली देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में पीडि़त युवक दोनों हाथों को जोड़ खड़ा है। इस दौरान लगातार उसकी पिटाई की जा रही है और उसे गाली दिया जा रहा है।
बता दें कि हाल में एमेनस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट आयी है, जिसमें यह बताया गया है कि हेट क्राइम के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। 2018 के पहले छह महीने में हेट क्राइम के 18 मामले सिर्फ उत्तर प्रदेश में आये हैं। इनमें सबसे अधिक पश्चिमी यूपी से है। दलितों के उपर लगातार जातिय हमले हो रहे हैं। बीते 2 अप्रैल को बुंदेलशहर के सोनदा हबीबपुर गांव में भरी पंचायत में एक 44 वर्षीय व्यक्ति को प्रताडि़त किया गया था। उसे थूक चटवाया गया था।
इसके पीछे की वजह ये थी कि उसके बेटे ने दूसरे जाति की लड़की से शादी कर ली थी। वहीं, बागपत में भी पंचायत के बाद गुर्जर समाज के लोगों ने एक दलित युवक की बुरी तरह पिटाई की थी। पिटाई की वजह से मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पिटाई की वजह दलित युवक की गुर्जर लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जाता है। अब एक बार फिर से मेरठ की घटना से हेट क्राइम सामने आया है।