- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ
- /
- बीजेपी विधायक संगीत...
मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक संगीत सोम के घर अज्ञात बदमाशों ने देर रात हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पहले बदमाशों ने संगीत सोम के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही घर में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात लगभग एक बजे की है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम का एक आवास मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के कैंट एरिया में भी मौजूद है। संगीत सोम रात्रि 12 बजे के आसपास अपने इस आवास पर पहुंचे। उनके घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही मैन गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें आई उस वक्त गेट पर एक सुरक्षाकर्मी मौजूद था। अन्य सुरक्षा कर्मी आवास के अंदर थे।
बताया गया कि स्विफ्ट गाड़ी में सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और एक हैंड ग्रेनेड गेट के अंदर फेंका, जो कि विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी के नीचे जाकर गिरा। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हैंड ग्रेडेड को निष्क्रिय करने के लिए उसे पानी की एक बाल्टी में डलवा दिया। इसके अलावा फॉरेंसिक जांच दल भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।
दो साल पहले मिली थी धमकी
विधायक का कहना है कि दो साल पहले भी विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीँ पुलिस का कहना है कि गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था जिसने गेट पर फायरिंग की पुलिस को मौके से कुल 4 खाली खोके भी मिले है।
खास बात ये भी है कि जिस जगह विधायक का घर है वो आर्मी का इलाका है और खुद विधायक को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है इसके बावजूद इस तरह की घटना कई सवालों को जन्म देती है।