मेरठ

मेरठ जोन ने दिया केरल बाढ़ पीड़ितों को दिया एक करोड़ बानवे लाख तिरेसठ हजार - एडीजी जोन प्रशांत कुमार

Special Coverage News
7 Sep 2018 4:36 AM GMT
मेरठ जोन ने दिया केरल बाढ़ पीड़ितों को दिया एक करोड़ बानवे लाख तिरेसठ हजार - एडीजी जोन प्रशांत कुमार
x

केरल राज्य में आई बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए मेरठ जोन में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से स्वेच्छा से "एक दिन का वेतन" अंशदान के रूप में सहायता हेतु दिये जाने का आवाहन किया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में जोन कार्यालय/परिक्षेत्रीय कार्यालय एवं जोन के जनपदो द्वारा से ड्राफ्ट के माध्यम से रू0 1, 92, 62, 892 (एक करोड़ बानवे लाख बासठ हजार आठ सौ बानवे रूपये) पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन के माध्यम से अंशदान पुलिस महानिदेशक कार्यालय प्रेषित किया गया है। उपरोक्त सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक द्वारा अग्रिम कार्यावाही की जायेगी ।

जनपदवार अंशदान का विवरण निम्नवत है :-

1-ADG Meerut Zone कार्यालय- रू0 12,700/-

2-IG Meerut Range कार्यालय- रू0 13,150/-

3-DIG SRR Range कार्यालय- रू0 10,500/-

4-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ- रू0 30,15,947/-

5- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद- रू0 41,65,042/-

6- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर- रू0 22,50,447/-

7- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर- रू0 28,46,200/-

8- पुलिस अधीक्षक बागपत- रू0 13,21,312/-

9- पुलिस अधीक्षक हापुड़- रू0 16,68,614/-

10- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर- रू0 10,80,150/-

11- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर- रू0 25,58,830/-

12- पुलिस अधीक्षक शामली- रू0 3,20,000/-

कुल योग रू0 1, 92, 62, 892/ हुए एकत्रित

केरल बाढ़ पीड़ितों को दिया रू0 एक करोड़ बानवे लाख बासठ हजार आठ सौ बानवे रूपये मेरठ ज़ोन ने आर्थिक सहयोग, गाजियाबाद जिला रहा अब्बल

Next Story