
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ
- /
- नहाते हुए बना रहा था...
मेरठ
नहाते हुए बना रहा था नाबालिक का वीडियो, लड़की ने देखा तो फरार हुआ मकान मालिक का बेटा
Shiv Kumar Mishra
3 Oct 2020 10:59 AM IST

x
मेरठ में एक नाबालिग लड़की का नहाते हुए वीडियो बना रहे मकान मालिक के बेटे को लड़की ने देख लिया। लड़की के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। इस दौरान उसका मोबाइल वहीं गिर गया जिसे परिजनो ने पुलिस को सौप दिया है।
मेरठ में थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्याम नगर में मकान मालिक के बेटे ने शुक्रवार को नहाते हुए अपने किराएदार की नाबालिक लड़की का अश्लील वीडियो बना रहा था। जैसे ही लड़की ने युवक को देखा तो उसने शोर मचा दिया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया।
इस दौरान जिस मोबाइल से वह वीडियो बना रहा था वह मोबाइल वहीं पर गिर गया। जिसको लड़की के परिजनो ने पुलिस को सौप दिया है। परिजनो ने पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज पर करवाई न करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने थाने में पहुँच तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग की है।
Next Story