- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ
- /
- युवक ने बच्ची के मुंह...
युवक ने बच्ची के मुंह में देकर फोड़ा सुतली बम, मासूम का उडा जबड़ा निकल गई चीख
मेरठ। जिले के सरधना में एक युवक ने चॉकलेट बताकर तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह में सुतली बम रख कर फोड़ दिया। पटाखा फटने की वजह से बच्ची की जीभ कट गई और चेहरा भी गंभीर रूप से झुलस गया। पीडि़ता की मां का कहना है कि आरोपी उनके घर पहले से आता था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी बच्ची पर उसकी बुरी नजर है।
परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची के पिता ने गांव के ही एक युवक पर जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मेरठ में मिलक गांव के रहने वाले शशिकुमार की तीन साल की बेटी आयुषी देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया और बच्ची के मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ दिया।
पटाखा फटने की आवाज़ सुनकर परिवार के सदस्य पहुंचे तो आयुषी को लहुलुहान पाया। वह उसे लेकर तुरंत पास के नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। फिलहाल बच्ची के चेहरे पर काफी चोट है। उसे पचास से अधिक टांके लगाए गए हैं, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि बच्ची के पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार है।