मेरठ

नोएडा सांसद महेश शर्मा व प्रदेश सरकार के खिलाफ त्यागी समाज ने की नारेबाजी

Desk Editor
19 Sep 2022 11:17 AM GMT
नोएडा सांसद महेश शर्मा व प्रदेश सरकार के खिलाफ त्यागी समाज ने की नारेबाजी
x

चौधरी चरण सिंह पार्क में त्यागी समाज का अनिश्चित कालीन धरना 24 दिन में प्रवेश कर गया है। नोएडा में जेल गए श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को इंसाफ दिलाने के लिए त्यागी समाज का मेरठ कमिश्नरी पर 25 अगस्त से दिन रात धरना चल रहा है। धरने पर भाजपा के नोएडा सांसद महेश शर्मा और प्रदेश सरकार के खिलाफ मंच से नारेबाजी हो रही है। कुलदीप त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज की बेटी का अपमान सरकार ने किया है।

इसी साल निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब वोट की चोट से दिया जाएगा। त्यागी और ब्राहमण समाज के लोगों ने धरना स्थल पर ही कढ़ाई चढ़ा रखी है। जहां धरने पर आने वालों लोगों के लिए जलेबी भी बनाई जा रही है। धरने पर अमित त्यागी ने कहा कि सरकार ने पुलिस को आगे कर महिला को अपमानित किया। श्रीकांत त्यागी को जेल भेजकर गैंगस्टर लगाई गई। मकान दुकान तक बुलडोजर से ढहाए।

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को अवैध तरह से पुलिस ने हिरासत में रखा, उन्हें परेशान किया गया। अनु त्यागी को इंसाफ दिलाने के लिए हमारी लड़ाई लंबी जाएगी। त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी लगातार गांवों में संपर्क कर अलग अलग तरह से लोगों को जोड़ा जा रहा है। मांगेराम त्यागी ने कहा कि अनु त्यागी परिवार को न्याय नहीं मिलता तब तक आंदोलन चलेगा। चाहे किसी भी सीमा से हमें गुजरना पड़े। समाज की किसी भी बहन बेटी और भाई की तरफ कोई भी दुर्भावना के तहत उंगली उठाएगा तो उसका इलाज किया जाएगा।

Next Story