
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुरादाबाद
- /
- 14 वर्षीय मंदबुद्धी...
14 वर्षीय मंदबुद्धी नाबालिक से गैंग रेप मुरादाबाद

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक नाबालिग लड़की को ले जाने के बाद रेप की आशंका का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय मंदबुद्धी ये लड़की सरकारी अस्पताल में पट्टी कराने आई थी। वहीं से एक युवक इसे अपने साथ ले गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल कराया गया है। वहीं पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी की ग्रिफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र की 14 वर्षीय लड़की सामुदायिक केंद्र में पट्टी कराने आई थी। लड़की कुछ मंदबुद्धी बताई जा रही है। उसी अस्पताल में एक युवक भी पट्टी कराने आया था। युवक अस्पताल से लड़की को अपने साथ टैक्सी से बहला फुसला कर ले गया। जिसके बाद लड़की शाम को युवक लड़की को मेले में छोड़कर चला गया। ग्रामीणों द्वारा लड़की से बात करके उसे उसके घर पहुचाया गया।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस द्वारा लड़की और उसके परिजनों से बात की गई। हालांकि लड़की के परिजन रेप की बात से इनकार कर रहे है। लेकिन पुलिस द्वारा रेप की आशंका के चलते लड़की का मेडिकल कराया गया है। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
