Archived

गुस्साए कावडियों का हंगामा, बाइक में लगाई आग

गुस्साए कावडियों का हंगामा, बाइक में लगाई आग
x
मुरादाबाद: जनपद में शिवरात्रि को लेकर जारी अलर्ट उस समय धराशाई हो गया। जब कुन्दरकी थाना क्षेत्र के डोमघर स्थित चंदौसी मार्ग पर एक बाइक सवार की टक्कर से एक कांवरिया मामूली रूप से घायल हो गया। गुस्साए कांवरियों ने बाइक में आग लगा दी। इस दौरान मुरादाबाद आगरा हाइवे पर काफी देर अफरा तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारीयों ने बमुश्किल कांवरियों को शांत किया।
कांवड़ लेकर जत्था कुन्दरकी की ओर जा रहा था,तभी बाइक सवार की टक्कर बेड़े में चल रहे एक कांवरिये से हो गयी। जिसके बाद कांवरिये बेकाबू हो गए। घटना के बाद किसी तरह बाइक सवार वहां से भागने में सफल रहा। लेकिन गुस्से में आगरा हाइवे पर ही कांवरियों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। जिस कारण हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। एसपी ट्रैफिक सतीश कुमार ने बताया की कुन्दरकी निवासी राम स्वरुप अपने बेड़े के साथ कांवड़ लेकर आ रहा था। तभी डोमघर के पास किसी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कोण उपचार के बाद उसे घर भिजवाया। बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आगरा हाइवे पर ये हंगामा करीब एक घंटे से अधिक समय तक चला। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब रूट डायवर्जन था तो पुलिस को भी ध्यान रखना था की कांवड़ वाले साइड में वाहन चालक न आयें।

यहां बता दें की जनपद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए ग्यारह फरवरी से 14 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू है। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों की लापरवाही से वाहन कांवड़ बेड़े के पास से गुजर रहे हैं,जिसके चलते ये हादसा हो गया। फ़िलहाल अब स्थिति काबू में बताई जा रही है। सुबह से ही जनपद के सभी शिवालयों में जलाभिषेक शांतिपूर्वक चल रहा है। कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है।
सागर रस्तोगी की रिपोर्ट
Next Story